नवोदय विद्यालयों की स्थापना प्रतिभाशाली बच्चों, विशेषतः ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। जिले की कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों से चुने गए विद्यार्थियों द्वारा भरी जाती हैं। अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों का आरक्षण इन श्रेणियों के न्यूनतम राष्ट्रीय औसत के अनुसार उनकी जनसंख्या के अनुपात में किया जाता है।
शैक्षणिक सत्र 2018-19 की समाप्ति तक नवोदय विद्यालयों में 2,65,574 विद्यार्थी अध्ययनरत थे। नवोदय विद्यालयों में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों की प्रतिशतता राष्ट्रीय मानदंडों (अनुसूचित जाति 15% एवं अनुसूचित जनजाति 7.5%) से अधिक है। इस प्रकार जवाहर नवोदय विद्यालय ग्रामीण विद्यार्थियों, विशेषरूप से बालिकाओं, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं जो कि राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इस बात की शिक्षा मंत्रालय की स्थायी संसदीय समिति ने भी सराहना की है।
Regions | VI | VII | VIII | IX | X | XI | XII | Total |
---|---|---|---|---|---|---|---|---|
भोपाल | 7503 | 8226 | 7850 | 8315 | 7209 | 6336 | 5994 | 51433 |
चंडीगढ़ | 1941 | 3714 | 3564 | 3699 | 3509 | 2904 | 3233 | 22564 |
हैदराबाद | 4857 | 5626 | 5624 | 5783 | 5554 | 3630 | 3325 | 34399 |
जयपुर | 3932 | 4304 | 4054 | 4558 | 4324 | 3800 | 3817 | 28789 |
लखनऊ | 4724 | 6410 | 6502 | 6486 | 5857 | 5255 | 5347 | 40581 |
पटना | 4996 | 5697 | 5700 | 5666 | 5381 | 4152 | 4036 | 35628 |
पुणे | 4607 | 5093 | 4681 | 5051 | 4640 | 2770 | 2884 | 29726 |
शिलांग | 3540 | 5296 | 5580 | 5611 | 4841 | 4371 | 3835 | 33074 |
योग | 36100 | 44366 | 43555 | 45169 | 41315 | 33218 | 32471 | 276194 |
कार्यरत जवाहर नवोदय विद्यालयों की संख्या | 636 | |
---|---|---|
अध्यययनरत विद्यार्थियों की संख्या | 2,76,194 | |
छात्र | 59.5% | 1,64,374 |
छात्राएं | 40.5% | 1,11,820 |
ग्रामीण विद्यार्थी | 83.00% | 2,29,308 |
शहरी विद्यार्थी | 17.00% | 46,886 |
सामान्यद विद्यार्थी | 20.3% | 56,022 |
अ.जा. के विद्यार्थी | 25.30% | 69,925 |
अ.ज.जा. के विद्यार्थी | 20.00% | 55,288 |
(दिनांक 30.09.2020 को) |