जनवि की स्थापना
Thur Dec 7 2017 , 13:28:16

नवोदय विद्यालय समिति

Navodaya Vidyalaya Samiti

( An Autonomous Body Under Ministry of Education ) Government Of India

जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना

सरकार की नीति के अनुसार, देश के प्रत्येक जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित किया जाना है। तद्नुसार, वर्ष 2016-17 के दौरान देश के विभिन्न जिलों में 62 नए नवोदय विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त, 10 जवाहर नवोदय विद्यालय अनुसूचित जाति जनसंख्या बहुल एवं 10 जवाहर नवोदय विद्यालय अनुसूचित जनजाति जनसंख्या बहुल क्षेत्रों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त 03 विशेष जवाहर नवोदय विद्यालय, सेनापति-II (मणिपुर), उखरुल-II (मणिपुर) तथा  रतलाम-II (मध्य प्रदेश) में स्वीकृत किए गए हैं। इस प्रकार कुल स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालयों की संख्या 661 है। प्रत्येक विद्यालय के लिए कक्षाओं, शयन कक्षों, कर्मचारी आवासों, भोजन-कक्ष तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं जैसे खेल के मैदान, कार्यशालाओं, पुस्तकालय एवं प्रयोगशालाओं इत्यादि के लिए पर्याप्त भवनों से युक्त सम्पूर्ण परिसर की व्यवस्था है। नए नवोदय विद्यालयों को खोलने का निर्णय राज्य सरकार के इस प्रस्ताव पर आधारित होता है कि वह विद्यालय के लिए लगभग 30 एकड़ भूमि (प्रत्येक मामले के आधार पर छूट सहित) निःशुल्क उपलब्ध कराने के साथ-साथ, विद्यालय को तब तक चलाने के लिए उपयुक्त अस्थायी भवन का प्रबंध करेगी जब तक कि विद्यालय के स्थायी भवन का निर्माण पूरा नहीं हो जाता।

नवोदय विद्यालय समिति के संभागीय कार्यालय

नवोदय विद्यालय समिति के भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, पटना एवं शिलांग में आठ संभागीय कार्यालय हैं। जिनके क्षेत्रधिकार में विभिन्न राज्य एवं संघ शासित क्षेत्र आते हैं। संभागीय कार्यालयों के प्रमुख, उपायुक्त होते हैं। इन संभागीय कार्यालयों की सीमा और अधिकार क्षेत्र नीचे दिए गए हैं:

Regional Offices of NVS
क्र.सं. संभाग ज.न.वि. की संख्या राज्य एंव दिनांक 31-03-2019 को जवाहर नवोदय विद्यालयों की संख्या
1. भोपाल 108 + 5 = 113 छत्तीसगढ़ (28), मध्य प्रदेश(54), उड़ीसा (31)
2. चंड़ीगढ़ 57 + 2 = 59 चंडीगढ़-सं.शा.क्षे. (1), हिमाचल प्रदेश(12), जम्मू और कश्मीर (21), लदाख स.शा.क्षे. (2), पंजाब (23
3. हैदराबाद 74 + 3 = 77 अंडमान निकोबार द्वीप समूह-सं.शा.क्षे. (3), आन्ध्र प्रदेश (15), कर्नाटक (31), केरल (14), लक्षद्वीप- सं.शा.क्षे. (1), पुदुचेरी-सं.शा.क्षे. (4), तेलंगाना (9)
4. जयपुर 63 + 2 = 65 दिल्ली-सं.शा.क्षे. (9), हरियाणा (21), राजस्थान(35)
5. लखनऊ 88 + 1 = 89 उत्तर प्रदेश (76), उत्तराखण्ड (13)
6. पटना 81 + 4 = 85 बिहार (39), झारखंड (26), पश्चिम बंगाल (20)
7. पुणे 71 + 2 = 73 दादरा और नगर हवेली़ एवं दीव़-सं.शा.क्षे. (3), गोवा (2), गुजरात (34), महाराष्ट्र (34)
8. शिलांग 96 + 4 = 100 अरुणाचल प्रदेश (18), असम(28), मणिपुर (11), मेघालय(12), मिजोरम (8), नागालैंड (11), सिक्किम (4), त्रिपुरा (8)
Total 638 + 23 = 661

661 जिलों और अनुसूचित जाति / अनुसूचित जन जाति बहुल जिलों में स्वीकृत 23 ज.न.वि. (10 अनुसूचित जाति + 10 अनुसूचित जन जातियों के लिए) 03 विशेष विद्यालय, नामतः सेनापति-II (मणिपुर), उखरुल-II (मणिपुर), तथा रतलाम-II (मध्य प्रदेश), सम्मिलित हैं।

स्वीकृत नवोदय विद्यालयों का संभागवार विवरण

प्रत्येक विद्यालय के सामान्य पर्यवेक्षण के लिए एक विद्यालय सलाहकार समिति एवं विद्यालय प्रबंधन समिति है। संबंधित जिले के जिलाधिकारी विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होते हैं और स्थानीय शिक्षाविद, जन-प्रतिनिधि तथा जिले के अधिकारीगण इस समिति के सदस्य होते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति की दो उप-समितियाँ यथा विद्यालय स्तरीय क्रय सलाहकार उप-समिति तथा विद्यालय स्तरीय नियुक्ति उप-समिति है।

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल क्षेत्रों हेतु स्वीकृत ज.न.वि.और विशेष ज.न.वि.की सूची

अनुसूचित जाति बहुल जिलों के लिए अतिरिक्त स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय

क्र.सं. राज्य जिला वर्ष
1 पंजाब अमृतसर 2008-09
2 कर्नाटक गुलबर्गा 2008-09
3 आंध्र प्रदेश प्रकासम 2008-09
4 मध्य प्रदेश उज्जैन 2008-09
5 झारखंड पलामू 2009-10
6 बिहार गया 2009-10
7 प.बंगाल दक्षिण24परगना 2009-10
8 जम्मू और कश्मीर जम्मू 2010-11
9 राजस्थान श्रीगंगानगर 2010-11
10 उत्तर प्रदेश सीतापुर 2012-13

 

तीन विशेष ज.न.वि.- सेनापति-2 (मणिपुर), उखरुल-2 (मणिपुर) 2013-14 और रतलाम-2 (मध्य प्रदेश) 2018-19

अनुसूचित जनजाति बहुल जिलों के लिए अतिरिक्त स्वीकृत जवाहर नवोदय विद्यालय

क्र.सं. राज्य जिला वर्ष
1 गुजरात दाहोद 2008-09
2 राजस्थान बाँसवाड़ा 2008-09
3 मध्य प्रदेश झाबुआ 2008-09
4 महाराष्ट्र नंदुरबार 2008-09
5 झारखंड पाकुर 2008-09
6 आंध्र प्रदेश खम्माम 2008-09
7 मेघालय पू- खासी हिल्स 2008-09
8 असम कार्बी एंगलोंग 2008-09
9 छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा 2009-10
10 उड़ीसा मलकानगिरि 2009-10

दिनांक 31.03.2021 तक नवोदय विद्यालयों का विकास